भाजपा को तटीय क्षेत्र में बढ़त का पूरा भरोसा
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा को इस क्षेत्र में 17 सीटों पर बढ़त मिली, इसी आधार पर जीत का दावा
तटीय कर्नाटक में भाजपा अमूमन मजबूत नहीं रही है। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी लहर के असर में भाजपा को इस क्षेत्र में 17 सीटों पर बढ़त मिली थी। इसी आधार पर उसको भरोसा हैं कि वह इस बार यहां निर्णायक बढ़त बनाने में सफल होगी।