टीम मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद पर लगाम लगाई
मेजबान टीम ने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोका, 118 रन पर टीम को ढेर किया
मुंबई इंडियंस ने अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद पर पूरी तरह लगाम लगा दी। मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में उसने हैदराबाद को बड़ा स्कोर बनाने से रोकते हुए सस्ते में समेट दिया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने हैदराबाद को 18.4 ओवरों में 118 रनों पर हीं ढेर कर दिया।