भारत - चीन के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघली 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को चीन के दौरे पर जिनपिंग से मिलेंगे 
डोकाला विवाद और जैश आतंकी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने पर चीनी अड़ंगे की वजह से भारत-चीन रिश्तों पर जमी बर्फ अब पिघलने लगी है। शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से पहले मंत्री स्तर की वार्ता के लिए बीजिंग गई विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की रविवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी से इतनी सकारात्मक वार्ता हुई कि इसके तुरंत बाद 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की चीन दौरे की घोषणा कर दी गई।