अंधाधुंध तरीके से कर्ज न बांटें बैंक : आरबीआई
केंद्रीय बैंक ने आगाह किया, यह ऋण भी एनपीए बन सकता है
आरबीआई ने आवास ऋण, वाहन ऋण और पर्सनल लोन में भारी उछाल को लेकर बैंकों को सतर्क किया है। रिजर्व बैंक ने बैंकों को आगाह किया कि कंपनियों के फंसे कर्ज (एनपीए) की भरपाई के लिए बैंक अंधाधुंध तरीके से खुदरा ऋण न बांटें। रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2018 में निजी ऋण (पर्सनल लोन), होम लोन, ऑटो लोन और उपभोक्ता वस्तुओं की खरीद को लिए कर्ज में जनवरी के मुकाबले 20.4 फीसदी का उछाल आया है।