असद नहीं माने तो और हमले होंगे : अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा-यूएन सदस्य हालात से निपटने में विफल रहे 
सीरिया पर 100 से ज्यादा मिसाइल हमले के बाद अमेरिका ने बशर अल असद सरकार को रासायनिक हमले को लेकर फिर चेतावनी दी हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि अगर सीरिया सरकार ने अपने नागरिकों पर फिर रासायनिक हमला किया तो हम फिर मिसाइल हमले से उसका जवाब देंगे।