संसद के दोनों सदनों में हंगामे से कामकाज ठप 

बजट सत्र के दूसरे चरण के 21वें दिन भी कार्यवाही नही हो सकी
संसद के दोनों सदनों में गुरूवार को काम नही हो सका। राज्यसभा में विपक्ष के भारी हंगामें के कारण भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) विधेयक दूसरें दिन भी पारित नहीं कराया जा सका और सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।