पाक आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में नाकाम : भारत
हाफिज सईद के नेतृत्व वाले मिल्ली मुस्लिम लीग के आतंकवादी संगठन घोषित होने का नई दिल्ली ने स्वागत किया
पाक आतंकी सरगना हाफिज सईद के नेतृत्व वाले मिल्ली मुस्लिम लीग को पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले अमेरिका द्वारा आतंकी संगठन घोषित करने का भारत ने स्वागत किया है। भारत का कहना है कि इससे एक बार फिर उसका यह रूख सही साबित हुआ है कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उचित कदम नहीं उठा रहा।