भारत के खिलाफ पाक युद्ध छेड़े : हाफिज सईद 

कश्मीर घाटी में 13 आतंकवादियों को ढेर किए जाने के बाद मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड ने वीडियों जारी कर नापाक मंसूबे जाहिर किए 
जम्मू कश्मीर में रविवार को 13 आतंकियों के मारे जाने से बौखलाए जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने बदला लेने का दावा किया। सैन्य अभियान के बाद जारी एक वीडियों में घ्बराया सईद पाकिस्तान सरकार से भारत के साथ युद्ध की घोषणा करने को कह रहा है।