एसएससी छात्रों के मार्च से पुलिए के पसीने छूटे
कनॉट प्लेस के कई इलाकों में मार्च की वजह से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ शनिवार दोपहर को संसद मार्ग से संसद भवन की तरफ मार्च निकालने निकले प्रदर्शनकारी छात्रों को हुजूम को रोकने में दिल्ली पुलिस के पसीने छूट गए। इस वजह से कनॉट प्लेस के कई इलाकों में करीब एक घंटे तक जाम लग गया।