सीमा पर यथास्थिति बदली तो एक और डोकाला संभव
चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावले ने एक साक्षात्कार में बीजिंग को आगाह किया
चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावले ने कहा है कि भारतीय सीमा पर यथास्थिति में बदलाव करने के चीन के किसी भी प्रयास से डोकाला जैसी एक और स्थिति पैदा हो सकती है। दोनों देशों की सेनाएं पिछले वर्ष भारत की पूर्वी सीमा में स्थित डोकाला में एक - दूसरे के आमने - सामने आ गई थीं, जिससे 73 दिन तक गतिरोध बना रहा था।