रामलीला मैदान में अन्ना का आंदोलन आज से शुरू 

किसानों की समस्याओं का निवारण, लोकपाल - लोकायुक्त कानून व चुनाव सुधार को लेकर सत्याग्रह होगा 
किसानों की समस्याओं का निवारण, लोकपाल-लोकायुक्त कानून तथा चुनाव सुधार की मांगों को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे एक फिर से दिल्ली में सत्याग्रह आंदोलन करने जा रहे है। सत्याग्रह शुरू करने से पहले वह राजघाट महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे।