निजी क्षेत्र में कर मुक्त ग्रेच्युटी की राशि दोगुनी
संसद की मुहर के बाद करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
संसद ने ग्रेच्युटी से जुड़े उपदान भुगतान (संशोधन) विधेयक 2018 को गुरूवार को मंजुरी दे दी। बिल पारित होने के बाद निजी क्षेत्र के कर्मचारियों की कर मुक्त ग्रेच्युटी की रकम दोगुनी हो जाएगी। इसका लाभ देश के करोड़ो कर्मचारियों को मिलेगा।