जीएसटी में दाखिल बिक्री रिटर्न की जांच की जाएगी 

राजस्व विभाग ने कर चोरी की आशंका को देखते हुए आंकड़ों का विश्लेषण शुरू किया 
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत दाखिल किए गए कुल बिक्री रिटर्न में से बहुत बड़े आंकड़े का सही मिलान नहीं हो सका है। इसमें कुछ ही कारोबारियों के शुरूआती बिक्री रिटर्न का मेल अंतिम रिटर्न के साथ हो सका है। लिहाजा बड़ी कर चोरी की आशंका पर राजस्व विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।