वसीम जाफर के रिकॉर्ड से विदर्भ का विशाल स्कोर
घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से रनों का पहाड़ खड़ा करने वाले वसीम जाफर ने ईरानी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़कर रणजी विजेता विदर्भ को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। मुकाबले के दूसरे दिन गुरूवार को शेष भारत एकादश के खिलाफ विदर्भ ने तीन विकेट खोकर 598 रन बना लिए थे।