मोदी सरकार के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी 

वाईएसआर कांग्रेस ने नोटिस दिया, टीडीपी ने समर्थन के संकेत दिए 
लोकसभा उपचुनावों में मिली सफलता के बाद विपक्ष अब मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में है। वाईएसआर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। हालांकि लोकसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने रूख साफ नहीं किया है। पार्टी का कहना हैं कि वह शुक्रवार सुबह निर्णय लेगी।