सीलिंग : शुल्क में छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
अदालत ने डीडीए से पूछा, किसके दबाव में कन्वर्जन शुल्क घटाया, दो हफ्ते में बताएं
दिल्ली में सीलिंग से रियायत देने के लिए कन्वर्जन शुल्क घटाने पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने डीडीए से पूछा कि एक मुश्त कन्वर्जन शुल्क 89,000 रूपये प्रति वर्ग मीटर से घटाकर 22,000 रूपये क्यों किया गया।