दूरसंचार क्षेत्र की मजबूती के लिए दो फैसले मंजूर
ट्राई की सिफारिशों पर केंद्रीय कैबिनेट ने लगाई मुहर
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दूरसंचार क्षेत्र को बड़ी राहत प्रदान की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस क्षेत्र में मजबूती, निवेश और व्यवसायिक सहजता बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी।