छात्रों ने कचरे से इको फ्रेंडली ई़ट तैयार की
जमशेदपुर में एसएनटीआई टेक एक्सपो में इको फ्रैंडली ईंट दिखाते छात्र
एसएनटीआई (शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट) के छह छात्रों ने कचरे से इको फ्रेंडली ईंट बनाने में कामयाबी पाई हैं। छात्रों ने ईंट सात महीने के शोध के बाद बनाई है। उनका दावा हैं कि यह सामान्य ईंट से सस्तीए टिकाउ और हल्की तो होगी ही साथ ही भूकंप के झटकों को सहने में कारगर होगी। संस्थान अब इसे पेटेंट कराने की तैयारी कर रहा है।