विदेशी बैंक मनमाने ढंग से कर्ज नहीं बांट पाएंगे
कर्ज का 40% हिस्सा किसानों और छोटे उघोगों को देना होगा
सरकारी और घरेलू निजी बैंकों के बाद आरबीआई ने बहुराष्ट्रीय बैंकों पर भी सख्ती शुरू कर दी हैं। केंद्रीय बैंक ने रविवार को कहा कि विदेशी बैंक मनमाने तरीके से कर्ज नहीं बांट पाएंगे। उन्हें कर्ज का 40 फीसदी हिस्सा लघु और सीमांत किसानों और छोटे उघोगों को देना होगा।