नीरव - चोकसी की कंपनियों के चार अधिकारी गिरफ्तार 

सीबीआई ने पीएनबी धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई कीए एक निदेशक भी पकड़ा गया 
सीबीआई ने पीएनबी धोखाधड़ी मामले में रविवार को नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी की कंपनियों में काम करने वाले चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने नीरव मोदी ग्रुप की कंपनियों के दो अधिकारियों और एक ऑडिटर और चौकसी के स्वामित्व वाली गीतांजलि ग्रुप के एक निदेशक को गिरफ्तार किया है।