शिकंजा : नीरव और मेहुल के खिलाफ गैरजमानती वारंट 

पीएनबी घोटाले में ईडी की याचिका पर पीएमएमए अदालत ने कड़ा कदम उठाया 
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े 12,700 करोड़ रूपये के कथित घोटाला मामले में हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। धनशोधन रोकथाम कानून के तहत गठित पीएमएलए कोर्ट ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए।