बैंकों के शेयर कारोबार में गड़बड़ी की जांच होगी
सोशल मीडिया पर सेबी का फर्जी पत्र डालकर कारोबार प्रभावित करने का प्रयास
पीएनबी घोटाले में जांच की आंच फैलती जा रही है। आपराधिक मामले और लेखा परीक्षकों की भूमिका की पड़ताल के बाद स्टॉक एक्सचेंज और बाजार नियामक सेबी ने सरकारी बैंकों के शेयरों के कारोबार में कथित गड़बड़ी की जांच शुरू कर दी हैं।