सचिवालय से वन - पर्यावरण और पर्यटक की 46 फाइलें गायब
आरटीडीसी की होटलों, टाइगर रिजर्व जैसे मामलों के दस्तावेज
जयपुर : सचिवालय से वन, पर्यावरण और पर्यटन से जुड़ी फाइलें गायब होने से हलचल मची हुई है। मुख्य सचिव तक शिकायत पहुंची तो कुछ दिन में करीब 125 फाइलें वापस विभागों में पहुंच गई है। लेकिन 46 अहम फाइलें अब भी गायब बताई जा रहीं है। इनमें खासा कोठी के चोरी हुए कालीन की फाइल भी हैं लेकिन अफसर इसकी पुष्टि को तैयार नहीं है।