नेहरू मेमोरियल फंड को खाली करने के आदेश पर रोक
तीन मूर्ति भवन
नई दिल्ली : दिल्ली. हाईकोर्ट ने दिल्ली के तीन मूर्ति भवन स्थित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड को खाली करने के केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के आदेश पर रोक लगा दी है। नेहरू मेमोरियल फंड ने केद्र के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। नेहरू मेमोरियल फंड की अध्यक्ष वरिष्ट कांग्रेस नेता सोनिया गांधी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने पिछले 23 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड को 15 दिनो में तीन मूर्ति भवन का परिसर खाली करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के खिलाफ जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड ने हाईकोर्ट का रुख किया है। आपको बता दें कि जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड की स्थापना 1964 में की गई थी और ये 1967 में तीन मूर्ति भवन में स्थित है।
BPNL Sales Representative Online Test Package Available - Click Here