खस्ताहाल आइएल -एफएस को बेचने की तैयारी कर रही सरकार 

नए बोर्ड के गठन के बाद भी सुधार के नहीं दिख रहे आसार 
नई दिल्ली  :  दिवालियापन के कगार पर पहुंची इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (आइएलएंडएफएस) को केंद्र सरकार बेचने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग ने मामले जुड़े एक उच्च अधिकारी के हवाले से एक उच्च अधिकारी के हवाले से इस बारे में रिपोर्टप्राकशित की है। रिपोर्ट में बाताया गया है कि सरकार आइएलएंडएफएस के 92 हजार करोड़ रुपए से अधिक के कर्ज के डिफॉल्ट को रोकने के लिए कंपनी को बेचना चाहती है। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा नियुक्त बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में इस योजना को पेश किया गया है। इसमें पूरी कंपनी की बिक्री ऐसे मजबूत निवेशक को करने की बात कही गई है जो उसके करोबार की निरंतरता को बरकरार रख सके ।  
GATE Mechanical Engineering Free Online Test Available - Click Here