अस्थाना भ्रष्ट, वर्मा को हटाने का निर्णय वापस हो स्वामी
गुजरात : राष्ट्रीय युवा संसद में बोले
अहमदाबाद : राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि सीबीआइ में बीते दिनों से जो कुछ सामने आ रहा है। वह काफी खेदजनक है। उन्होंने राकेश अस्थाना पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास उसके सबूत है। बिना आधार के वह कभी भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाते। उन्होंने कहा कि सीबीआइ निदेशक आलोक वर्मा को निशाना बनाया गया है, उन्हें पद से बिना कारण हटाया गया है, ऐसे में वर्मा को हटाने का निर्णय वापस लेना चाहिए। मुझे डर है कि कहीं कोर्ट से ऐसा हो गया तो भाजपा को बडत्रा नुकसान होगा। प्रधानमंत्री सीबीआइ निदेशक को हटाने का निर्णय वापस ले सकते है।
GATE Mechanical Engineering Free Online Test Available - Click Here