आरबीआइ ने साइबर धोखाधड़ी रोकने के नियम बनाने को कहा
बैंकों को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का प्रोटोकॉल बनाने की नसीहत
सिडनी : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने बैंकों से साइबर धोखाधड़ी को रोकने और रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोकॉल तय करने को कहा है। रिजर्व बैंक ने यह सलाह बैकों में साइबर अपराधों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर दी है। रिजर्वं बैंक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आरईबीआइटी) के सीईओ नंदकुमार सरावडे ने सिबोस बैकिंग सम्मेलन में यह बात कही। सरावडे के मुताबिक प्रोटोकॉल से साइबर धोखाधड़ी पर रोक लगेगी । प्रोटोकॉल पूर्वनिर्धारित नियम हैं जिसके तहत कार्य किए जाते हैं। सरावडे ने साइबर धोखाधड़ी के कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत किए।