देवधर ट्रॉफी के लिए कार्तिक, रहाणे और अय्यर को कमान  

क्रिकेट : 23 अक्टूबर से दिल्ली में होगी टूर्नामेंट की शुरुआत  
मुंबई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने गुरुवार को देवधर ट्रॉफी कके लिए इंडिया-ए, इंडिया-बी और इंडिया -सी टीमों का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से दिल्ली में शुरू हो रहा है। बीसीसीआइ ने इसकी जानकारी दी। इंडिया -ए का कप्तान दिनेश कार्तिक को बनाया गया है। युवा बललेबाज पृथ्वी शॉ कार्तिक की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। वहीं करुण नायर और रविचंद्रन अश्विन को भी इंडिया -ए में चुना गया है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी टीम में जगह मिली हैं।  विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करने वाले युवा श्रेयस अय्यर को इंडिया -बी का कप्तान नियुक्त किया गया है।