भारतीय एथलीटों को तराश हीरा बना रहीं रूसी कोच गलिना
एथलीट डायरी : पटियाला स्थित शिविर में एथलीटों को दे रहीं कोचिंग, रूस में जन्मीं गलिना ने बाद में अमरीका की नागरिकता ले ली थी
कोच गलिना का जब पहली बार राष्ट्रीय शिविर में ट्रेनी एथलीटों से परिचय करवाया तो खिलाड़ी थोड़ा घबराए थे। पहले दिन दिन के बारे में गलिना कहती हैं कि मैंने पहले दिन सभी ने कहा, ’मैं जानती हूं कि भारत एक लोकतांत्रिकदेश है लेकिन मेरे नियंत्रण में कोचिंग करने का मतलब सिर्फ तानाशाही हैं ।’गलिना बताती है कि ज बवह शिविर में आई थीं तो कोचिंग देने के लिए कोई एथलीट नहीं था। दो माह तक कोई नहीं आया । गलिना ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रसीडेंट अडिले युमरिवाला को प्रेसीडेंट अडिले सुमरिवाला को ई-मेल लिखा कि मेरे पास कोचिंग देने के लिए कोई नहीं है और मैं वापस जा रही हूं। इसके बाद डिप्टी चीफ कोच राधाकृष्णन नायर कुछ येवा एथलीटों को लेकर मेरे पास आए।