बैंकों के खिलाफ शिकायतों में हुई दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी 

आरबीआइ : मंदी और नोटबंदी के समय सबसे अधिक परेशान हुए ग्राहक 
नई दिल्ली. बैंकों की खराब सेवाओं के खिलाफ शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के आंकडों के मुताबिक बैंकों की खराब सेवाओं के खिलाफ 2008 तक देश भर में प्रतिदिन 132 शिकायतें दर्ज होती थी जो 31 मार्च 2018 तक बढ़कर 309 शिकायतें हा गई । सूचना के अधिकार (आरटीआइ) के तहत मांगी गई जानकारी से यह खुलासा हुआ है। इस जानकारी के मुताबिक पिछले दस सालों में रोजाना आने वाली शिकायतों का आंकड़ा करीब 134 फीसदी बढ़ा है। इसमें भी सर्वाधिक शिकायतें 2008-2016 के बीच सालाना तौर पर बढ़ी । इस दौरान सालाना तौर पर 44 फीसदी की दर से ग्राहकों की शिकायतें बढ़ी।  
CTET & TETs PAPER - I Class I-V Free Online Test Series Available - Click Here
CTET & TETs PAPER - I Class I-V
Free Online Question Bank Available - Click Here