अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का आदेश ईरान से कुछ प्रतिबंध हटाए अमरीका
मानवीय आधार पर फैसला : परमाणु करार तोड़कर टं्रप ने लगाई थी रोक
द हेग. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने अमरीका को आदेश दिया है कि वह ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों में से कुछ को तुरंत हटाएं। नीदरलैंड्स के द हेग स्थित न्यायालय ने कहा कि ईरान से मानवीय जरूरत के सामान की आपूर्ति से रोक हटाई जाए। इस पर अमरीका का कहना है कि इस संबंध में फैसला करना कोर्ट के अधिकार में नहीं आता, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। कोर्ट ने आदेश ईरान की याचिका पर दिया है। अमरीकी सरकार ने परमाणु समझौते से हटने के बाद ईरान पर व्यापारिक प्रतिबंध लगाए थे। इसके विरूद्ध ईरान ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।