लेजर से रोगाणुओं को काबू करने वालों को मिला नोबेल 
सर्वोच्च सम्मान : तीन वैज्ञानिकों को सम्मान, 96 वर्ष के डॉ. एश्किन अब तक के सबसे बुजुर्ग पुरस्कार विजेता 
स्टॉकहोम. भौतिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए इस साल तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने लेजर भौतिकी पर खोज के लिए अमरीका के आर्थर एश्किन (96), फ्रांस के गेरार्ड मोरो (74) और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड (59) के नाम का ऐलान किया। इन तानों कि खोज से लेजर के जरिए रोगाणुओं की गतिविधियों को काबू करने में मदद मिली। तीनों को करीब 7.35 करोड़ रु. मिलेंगे। एश्किन को प्रकाशीय चिमटी (लेजर) पर शोध के लिए आधी राशि मिलेगी। दो अन्य विजेताओं की बाकी बची इनामी राशि को साझा करना होगा। पुरस्कार हर साल की तरह महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के सम्मान में 10 दिसंबर को दिए जाएंगे। डॉ. एश्किन नोबेल सम्मान पाने वाले अब तक के सबसे बुजुर्ग विजेता हैं।   
NTA UGC-NET Teaching & Research Aptitude Paper - 1 Online Test Package Available - Click Here