चयन सही या गलत, हाईकोर्ट की निगरानी में होगी कबड्डी
पहली बार ऐसा : एशियाड टीम के चयन के मामले में अनोखा निर्णय
नई दिल्ली. एशियाड की भारतीय टीम के चयन में गड़बड़ी हुई या नहीं, यह पता लगाने के लिए देश में पहली बार हाईकोर्ट की निगरानी में कबड्डी मैच खेला जाएगा। यह मैच शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने मैच की निगरानी के लिए जस्टिम (रिटायर्ड) एसपी गर्ग को नियुक्त किया है। यह मैच भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों और नेशनल कैंप में शामिल उन खिलाड़ियों के बीच होगा जिनका चयन नहीं हुआ। हाईकोर्ट ने अमेचर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआइ) के खिलाफ राष्ट्रीय टीम के चयन में गड़बड़ी के आरोपों की सुनवाई करते हुए पिछले महीने यह फैसला सुनाया था।
NTA UGC NET Sociology Exam Online Test Package Available - Click Here