डॉलर का कर्ज महंगा, येन की ओर बढ़ रही कंपनियां 

सस्ती है विनिमय दर 
मुंबई. डॉलर की मजबूती कंपनियों के लिए विदेशी कर्ज को महंगा करती जा रही है। ऐसे में विŸाय संस्थान भी डॉलर में कर्ज देने में बहुत सख्ती और सावधानियां बरत रहे हैं। भारतीय कंपनियों ने इसका विकल्प तलाशा है जापानी मुद्रा येन में। जापान में कम ब्याज दर और आसान लोन प्रक्रिया की वजह से येन में कर्ज का चलन बढ़ रहा है। यही वजह है कि कॉरपोरेट जगत में ’समुराई लोन’ के नाम से जाना जाने वाला यह कर्ज कंपनियों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। भारतीय कंपनियों के कुल विदेशी कर्ज में येन के कर्ज की हिस्सेदारी लगातार बढ़ती जा रही है। इस वर्ष यह कुल विदेशी कर्ज के 6 फीसदी तक पहुंच गई है।