भारत के लिए पड़ोसी सबसे पहले, सहयोग जरूरी : मोदी
बिम्सटेक सम्मेलन : नेपाल पहुंचे पीएम
काठमांडू. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर गुरूवार को नेपाल पहुंचे। मोदी ने यहां 14वें बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के लिए पड़ोसी सबसे पहले हैं। उन्होंने बिम्सटेक यूथ कॉन्क्लेव और बैंकिंग कॉन्क्लेव को शुरू करने का प्रस्ताव भी दिया। इस दौरान मोदी ने कहा कि हम कला, संस्कृति एवं अन्य विषयों पर शोध के लिए नांलदा विश्वविद्यालय में एक सेंटर फॉर बे ऑफ बंगाल स्टडीज की स्थापना भी करेंगे। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल कनेक्टिविटी पर काम करना जरूरी हैं।