शीर्ष वरीय जोड़ी बोपन्ना-दिविज और अंकिता ने किए पदक पक्के

रोहन -शरण ने ताइपे के सीह -सुंग की जोड़ी को हराया 
जकाता. रोहन बोपन्ना और दिविज श्सरण की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी तथा अंकिता रैना ने 18वें एशियाई खेलों की टेनिस प्रतियोग्यता के सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिये पदक पक्के कर दिए है । बोपन्ना और दिविज ने पुरूष युगल क्वार्टरफाइनल में ताइपे की जोड़ी चेंगपेंग सीह और हुआ सुंग यांग को     6 -3, 5 - 7, 10 -1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही पदक पक्का  कर लिया। बोपन्ना इसके अलावा अंकिता रैना के साथ मिश्रिता युगल के क्वार्टफाइनल में भी पहुंच गये है ।