निर्यात सब्सिडी पर डब्ल्यूटीओ में भारत को घेर रहा अमरीका

ईयू, चीन, जापान को बनाया तीसरा पक्ष, कई और देश जुटे विरोध में 
नई दिल्ली. निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार की और से किए जा रहे प्रयासों को लेकर अमरीका वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) में भारत की तगड़ी घेरेबंदी कर रहा हैं । अमरीका की शिकायत के समर्थन में यूरोपियन यूनियन (ईयू) के साथ ही चीन, जापान जैसी एशियाई आर्थिक ताकतें भी आ गई हैं । ये तीनों इस विवाद में तीसरे पक्षों के तौर इस विवाद के तीसरे पक्षों के तौर पर शामिल पक्षों के तौर पर शामिल हुए हैं । विशेषज्ञों के मुताबिक विवाद में तीसरे पक्षों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते ।