भारत पहुंचेगी रग्बी विश्व कप ट्रॉफी , जापान है मेजबान
18 देशों में घूम चुकी हैं ट्रॉफी
नई दिल्ली. वेब एलिस कप के नाम से प्रसिद्ध रग्बी विश्व कप की ट्रॉफी 2019 में होने वाले टूर्नामेंट से पहले वर्ल्ड टूर के दौरान भारत आएगी । यह ट्रॉफी कुल 18 देशों को दौरा करेगी । जापान में अगले वर्ष हाने वाले टूर्नामेंट से पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रग्बी का उत्सव बनाने के लिए ट्रॉफी नई दिल्ली , मंबई और भुवनेश्वर का दौरा करेगी । पहली बार कोई एशियाई देश विश्व कप की मेजबानी कर रहा हैं । केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर अगले सप्ताह वेब एलिस कप का स्वागत करेंगे । टूर के आठवां चरण में फिलीपींस में होगा । इसके बाद ट्रॉफी भारत आएगी ।