दो बार एशियन टूर विजेता राहिल ने जीता दूसरा खिताब

लुइ फिलिप गोल्फ 
बेंगलूरु. दो बार के एशियन टूर विजेता राहिल गंगजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लूई फिलिप गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है । राहिल ने टूर्नामेंट के चौथे एवं अंतिम दिन शुक्रवार को 63 का स्कोर कर खिताब अपने नाम किया । राहिल का यह इस साल दूसरा खिताब हैं । इससे पहले वो जापान में पैनासोनिक ओपन का खिताब जीत चुके हैं । यह टूर्नामेंट प्रेस्टीज गोल्फशायर कोर्स पर खेला गया था जिसमें बदलाव के बाद इसका कुल स्कोर 70 - पार था । राहिल ने उदयन माने और राशिद खान ने उदयन माने और राशिद खान को पीछे छोड़ा ।