’एक राष्ट्र , एक परमिट , एक कर’ का विरोध

बढ़ी रार : मोटर वाहन संशोधन विधेयक 
नई दिल्ली.  मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2017 का विरोध विपक्षी पार्टियों के अलावा कई  ट्रांसपोर्ट संगठन भी कर रहे हैं । विरोध के पीछे सबसे बड़ा कारण एक राष्ट्र , एक परमित , एक कर का प्रावधान और यातायात का उल्लंघन करने पर लगने वाला भारी जुर्माना है । विपक्ष का आरोप है कि इससे जहां राज्यों की शक्तियां कम होंगी वहीं कारोबारी घरानों को फायदा होगा । दस अप्रेल 2017 को लोकसभा में यह विधेयक पारित हो गया था । उसके बाद राज्यसभा में विपक्ष के विरोध के चलते इसे प्रवर समिति को भेज दिया गया था ।