पुरुषों में चेन और महिलाओं में सयाका की खिताबी जीत

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन 
सिंगापुर. वर्ल्ड नम्बर - 7 बैडमिंटन खिलाड़ी चोउ तिएन चेन ने रविवार को सिंगापुर ओपन में पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया । ताइवान के ख्लिड़ी चेन ने फाइनल मैच में अपने हमवतन सु जेन हाओ को मात   दी ।  चेन ने 43 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर - 41 हाओ को सीधे गेमों में 21 - 13 , 21 - 13 से हराकर सिंगापुर की ट्रॉफी अपने नाम की । इसके अलावा , मिश्रित युगल वर्ग का खिताब मलेशिया की गोस सुन हुआत और , शेवोन जेमी लाई की जोड़ी ने अपने नाम किया है ।