साझा एजेंडे के साथ घेरेगा विपक्ष , सत्ता करेगी संवाद
संसद : मानसून सत्र
नई दिल्ली. अगले हफ्ते से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र हंगामेदार की आशंका है । सत्र के दौरान जम्मू कश्मीर संकट और भीड़ के हाथों हो रही हत्याओं को लेकर विपक्ष संयुक्त रूप से सरकार पर हमलावर रहेगा । एमएसपी तथा मंहगाई को लेकर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया जाएगा। सरकार को घेरने के लिए प्रमूख विपक्षी दल काग्रेंस दूसरे दलों के साथ साझा एजेंडा बनाने की दिशा में काम कर रहा है ।