हमें गरीबों की चिंता , उन्हें बंगलों की : मोदी

प्रधानमंत्री ने कबीरवाणी से तैयार की यूपी में सियासी जमीन , बगैर नाम लिए महागठबंधन पर हमला बोला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संतकबीर की निर्वाणस्थली से नाम लिए बगैर सपा और बसपा के साथ कांग्रेस के महागठबंधन पर हमला बोला । पीएम ने कहा कि उनकी सरकार को गरीबों के आवास की चिंता है , जबकी उन्हें (विपक्ष) अपने बंगलों की । वे कबीर के आदर्शें चलते शांति और विकास की बात करते हैं जबकि विपक्ष कलह और असंतोष का माहौल बनाने में लगा है । प्रधानमंत्री ने कबीर के राम को आदर्श बताया तो कलाम साहब के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।