सभी देश ईरान से तेल आयात बंद करें : अमेरिका
अमेरिका का इस मामले में किसी देश को छूट देने का इरादा नहीं
अमेरिका ने मंगलवार को दुनिया के तमाम देशों से कहा कि वे ईरान से कच्चे तेल का आयात बंद कर दें । उसने आगाह किया कि अगर वे 4 नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंध झेलने होंगे । अमेरिकी राष्ट्रपति टं्रप ने भारी विरोध के बावजूद पिछले महीने ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी ।