दिल्ली में सक्रिय राजस्थान के नेताओं से मिला मुख्यमंत्री खेमा
रार कायम : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर एक राय नहीं बन सकी
जयपुर : राज्य में पार्टी का पसंदीदा प्रदेश अध्यक्ष बनवाने को लेकर मुख्यमंत्री खेमे और केंद्रीय नेतृत्व के बीच एकराय अब तक कायम नहीं हो सकी है । भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष पद पिछले 60 दिन से खाली है जबकि विधानसभा चुनाव होने में अब करीब पांच माह बाकी बचे हैं । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी केंद्रीय नेतृत्व के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं।