रेलवे स्टेशन से सीधे बुलेट ट्रेन पर सवार हो सकेंगे 

स्टेशनों के उपर हाई स्पीड ट्रेन के स्टेशन बनाए जाएंगे 
सरकार की महत्वाकांक्षी अहमदाबाद - मुंबई हाई स्पीड कॉरिडोर परियोजना में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सीधी कनेक्टिविटी की व्यवस्था होगी। अहमदाबाद, वडोदरा व साबरमती रेलवे स्टेशनों के उपर बुलेट ट्रेन के स्टेशन बनाए जा रहे है। ताकि यूपी, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली से चलने वाली ट्रेन के यात्री उक्त तीन स्टेशनों पर पहुंचने के बाद प्रथम तल पर जाकर सीधे बुलेट ट्रेन की सवारी का लुफ्त उठा सकेंगे।