देश में तीन तलाक की प्रथा अब भी : प्रसाद 

विधि मंत्री बोले - तीन तलाक लैंगिक समानता, न्याय का मुद्दा 
केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरूवार को कहा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और लोकसभा में तीन तलाक विधेयक के पारित होने के बावजूद तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में यह प्रथा चल रही है। उन्होंने पूर्व की कांग्रेंस सरकार पर हमला करते हुए कहा, एनडीए सरकार पिछली यूपीए सरकार द्वारा छोड़ी गंदगी साफ कर रही है।