मेरठ एक्सप्रेस - वे पर मोदी का रोड शो आज
निजामुद्दीन पुल से खुली जीप में यात्रा करेंगे प्रधानमंत्रीए एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के पहले खंड का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खुली जीप में यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री का रोड शो निजामुद्दीन से ब्रिज से शुरू होगा जो छह किलोमीटर तक चलेगा।