वूहान में चीन से रिश्तों का नया अध्याय शुरू होगा 

अनौपचारिक मुलाकात में ज्वलंत मुद्दों पर भी वार्ता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शी जिनपिंग की मुलाकात 27-28 अप्रैल को 
मोदी सरकार बनने के चंद महीनों बाद साबरमती के तट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ झूला झूलते अनौपचारिक तस्वीरों से रिश्तों को निजी टच देने का सिलसिला वूहान में फिर से ताजा होगा। वूहान में साबरमती के झूले नहीं होंगे, लेकिन दुनिया के दो बड़े देशों के प्रमुख दोस्ती की पींगे बढ़ाने का नया अध्याय शुरू करेंगे। a