यूपीए सरकार ने रक्षा क्षेत्र को प्रभावित किया : मोदी 

प्रधानमंत्री ने एक्सपो का उद्घाटन पर पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को तमिलनाडु में 'डेफएक्सपो 2018' के उद्घाटन मौके पर पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार की 'नीतिगत पंगुता' ने देश की रक्षा तैयारियों को प्रभावित किया है।